बल्दीराय (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के पूरे बच्चा मिश्र गोविंदपुर निवासी जगन्नाथ मिश्र का पुत्र मनोज कुमार मिश्र (30) शनिवार की रात साढ़े नौ बजे घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला।
परिवारीजन मनोज को फंदे से उतारकर आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने बताया कि मनोज की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी।
मनोज शहर में रहकर नौकरी करता था। इस समय घर पर रह रहा था। थानाध्यक्ष बल्दीराय प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। (संवाद)