फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता बालक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। घर से लापता एक बच्चे का शव रविवार की सुबह कुएं में पाया गया। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई। देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिवारीजन रायबरेली-टांडा राष्ट्रीय हाईवे पर शव रखकर घटना सीबीसीआईडी जांच की मांग पर अड़ गए। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ईसूर गांव निवासी दिनेश दूबे का इकलौता बेटा दिव्यांशु उर्फ रौनक (11) शनिवार की शाम साढ़े छह बजे अपने बाबा भगौती प्रसाद के साथ दरवाजे के सामने खड़ा था। परिवारीजनों के मुताबिक इस दौरान दिव्यांशु अचानक लापता हो गया।
परिवारीजन दिव्यांशु की तलाश में जुटे थे। रविवार की सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित एक कुएं में शक होने पर ग्रामीणों ने कांटा डालकर तलाश शुरू की। कुएं में शव दिखने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इकलौते बेटे का शव देखकर मां पूनम उससे लिपट कर रोने लगी।
विज्ञापन

देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिवारीजन शव लेकर रायबरेली टांडा हाईवे पर स्थित महमूदपुर सलाहपुर के पास पहुंच गए और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने घटना की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग शुरू कर दी। सूचना पर इंसपेक्टर हीरा सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। काफी समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए।
पिता रोजी-रोटी के लिए गया है दिल्ली
ग्रामीणों ने बताया कि दिव्यांशु उर्फ रौनक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता दिनेश दूबे चार दिन पहले ही घर से दिल्ली रोजी रोटी के सिलसिले में कमाने गए थे। मां पूनम रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। मां ने कई बार उसी कुएं में कूदने का प्रयास किया, किसी तरह महिलाओं ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें