फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी

Fri, 24 Jul 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित चांदा कस्बे में शुक्रवार की सुबह रेल ट्रैक पर युवक और युवती का क्षत-विक्षत शव पाया गया। दोनों शवों के धड़ से सिर गायब था। पुलिस युवक और युवती को प्रेमी युगल मान रही है। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, ग्रामीण युवक और युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के चांदा कस्बे में शुक्रवार की सुबह रेल  गेट संख्या 48 बी के गेटमैन अच्छेलाल ने पुलिस को एक युवक व एक युवती का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पाए जाने की सूचना दी। सूचना के बाद करीब साढ़े छह बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आस-पास के ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। ट्रैक पर मिले शवों के धड़ से सिर गायब था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया।

प्रभारी कोतवाल राजीव यादव ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष व युवती की उम्र करीब 23 वर्ष है। आस-पास के ग्रामीणों से शवों की शिनाख्त के बारे में पूछताछ की गई लेकिन अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक मृतक प्रेमी युगल हो सकते हैं। ग्रामीणों ने युवक और युवती की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का अंदेशा जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें