फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर दो लाख की चोरी

Sun, 14 Feb 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहर के जामों मोड़ पर शनिवार रात शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर 20 हजार की नगदी समेत करीब दो लाख रुपये के सामान उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


स्थानीय थाने के गांव बिसूरा मजरे संभावा निवासी सूर्यभान तिवारी शहर के जामों मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज की मार्केट में मोबाइल फोन व रेडीमेड कपड़े की दुकान करते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम भी वे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह किसी ने उन्हें फोन कर दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी।

सूचना के बाद सूर्यभान आनन-फानन दुकान पर पहुंचे तो अंदर रखे करीब 40 हजार रुपये के मोबाइल सेट, 30 हजार रुपये कीमत के टॉपअप व टैरिफ वाउचर तथा 20 हजार रुपये की नगदी के अलावा एक लैपटॉप और करीब एक लाख रुपये से अधिक के रेडीमेड कपड़े गायब मिले। दुकान में हुई चेारी की सूचना पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें