फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, हाईवे जाम

Wed, 07 Oct 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रवनिया पूरब गांव के पास बुधवार की सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो चालकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर किनारे किया गया।
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव के पास बुधवार की सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों से तीन युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक मोहम्मद शादाब (22) पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी हेमपुर थाना नईपुरा बिजनौर और दिलशाद (25) पुत्र अज्ञात निवासी बिजनौर की मौत हो चुकी थी।


 दूसरी ट्रक का चालक मनदीप (32) जिला गुरदासपुर पंजाब गंभीर रूप से जख्मी था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर किनारे किया तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें