कोतवाली देहात के दोमुहां अभियाकलां के एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के खाते से चार हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्होंने प्रकरण की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकलां निवासी सेवानिवृत पुलिस अधिकारी सूर्यमणि तिवारी की तबीयत 15 मार्च को खराब हुई थी। उसी दिन वे जिला अस्पताल दवा कराने गए थे। वहां से वापस घर आए। रात में उनके मोबाइल पर भारतीय स्टेट बैंक खाते से 4,000 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो वे अवाक रह गए।
उन्होंने एसबीआई के टोल फ्री नंबर पर जानकारी देकर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया। उन्होंने कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस साइबर ठगी का मामला मान रही है।