फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों नेे दलित बस्ती में की मारपीट

Sat, 18 Mar 2017 10:47 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के पिरखौली मजरे मदारीपुर गांव में मारपीट के बाद फुंका गया दलित का छप्परनुमा घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के पिरखौली मजरे मदारीपुर गांव में शुक्रवार देर शाम नशे में धुत दो युवकों ने दलित बस्ती में हंगामा किया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। भगदड़ में एक युवक का पैर टूट गया। इसी बीच किसी ने एक छप्पर में आग लगा दी। जिससे दलित परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दलित पक्ष का आरोप है कि नशे में धुत बृजेश तिवारी व मदन सिंह निवासी पिरखौली ने शुक्रवार की देर शाम दरवाजे पर आकर हंगामा किया। मना करने पर मारपीट होने लगी। भगदड़ मच गई तो बृजेश का पैर टूट गया। इसी बीच दलित राधेश्याम के छप्पर में आग लगा दी गई। उसकी गृहस्थी जलकर राख हो गई। दूसरे पक्ष का आरोप है कि चुनावी रंजिश में दलितों ने बुलाकर शराब पिलाई फिर पिटाई की और बचाव में खुद ही अपना छप्पर फूंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें