फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बाइकों संग दबोचे तीन शातिर

Thu, 26 Oct 2017 10:00 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान मुसाफिरखाना पुलिस ने चोरी की छह बाइकों के साथ तीन लुटेरों को दबोचा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को उनका चालान न्यायालय भेज दिया। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे के निर्देश पर इन दिनों अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान चल रहा है। बुधवार देर शाम एसओ मुसाफिरखाना राम राघव यादव थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ मंदिर के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच अलीगंज की ओर से आ रहे बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने रोककर कागज मांगा। पुलिस के कागज मांगने के बाद बाइक सवार तीनों युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान उनकी बाइक चोरी की निकली। उनकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव गुलजार का पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव, सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी संदीप कुमार तथा इसी थाना क्षेत्र के गांव असरोगा निवासी फरीद अहमद के रूप में हुई। बदमाशों ने पुलिस को पांच और बाइक चुराने की बात कुबूल की। इनकी निशानदेही पर पकड़े गए आरोपी संदीप के घर से पांच अन्य बाइकें भी बरामद हो गईं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद एएसपी बीसी दुबे ने पुलिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए लुटेरों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें