फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार शिक्षिका को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 08 Jan 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रवनिया पूरब के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंद दिया। दुर्घटना में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही सैकड़ों की संख्या में शिक्षक घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस के विलंब से पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हाईवे जाम की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी और बीएसए खुद घटना स्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने शिक्षकों को काफी-समझाया बुझाया लेकिन वे शांत नहीं हुए। हाईवे खुलवाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शिक्षकों को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने मृतका शिक्षिका के पति की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर करथुनी गांव निवासी शिक्षिका शशिलता पांडेय (37) पत्नी ब्रह्मदत्त पांडेय कुड़वार ब्लॉक के राजापुर प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर थीं। वे बच्चों और पति के साथ ओमनगरमें किराए पर रहती थीं। शुक्रवार की सुबह करीब सवा आठ बजे शशिलता पांडेय स्कूटी से राजापुर प्राथमिक विद्यालय जा रही थीं। रास्ते में कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव के पास लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को सामने से रौंद दिया।
विज्ञापन


 शिक्षिका की मौत की सूचना पाते ही जिले के अन्य स्कूलों के शिक्षक स्कूल बंद करके घटना स्थल पर पहुंच गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, जिला प्रवक्ता/ ब्लॉक अध्यक्ष कुड़वार निजाम खां भी घटना स्थल पर पहुंच गए।  शिक्षकों का आरोप था कि सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। देखते ही देखते शिक्षकों ने रवनिया पूरब गांव के पास हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुर्घटना व हाईवे जाम की सूचना पाते ही एसडीएम रतिभान, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। अधिकारियों ने शिक्षकों को समझाया-बुझाया लेकिन वे शांत नहीं हुए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें