फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस समेत छह के खिलाफ केस

Fri, 18 Sep 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम सुल्तानपुर जिला अस्पताल से दो सिपाहियों समेत शातिर अपराधी के लापता होने की सूचना के बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात उसके जौनपुर जिला कारागार में दाखिल होने के बाद खत्म हो गया। जौनपुर पुलिस कह रही कि मुन्ना सिपाहियों के साथ लखनऊ से वरुणा एक्सप्रेस से सीधा जौनपुर पहुंचा जबकि सुल्तानपुर पुलिस और चिकित्सक उसे जिला अस्पताल में भर्ती करने की बात कह रहे हैं। पूरे प्रकरण में पुलिस और चिकित्सकों दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। उधर पुलिस ने सीएमएस समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 जिले के कोतवाली क्षेत्र के रामनगर कोट निवासी शातिर अपराधी जितेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना हत्या आरोप में सुल्तानपुर जेल में निरुद्ध था। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिला अस्पताल में उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। इसे देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने एक सितंबर को उसे जौनपुर कारागार शिफ्ट कर दिया था। बुधवार को वह जौनपुर जिला कारागार से पीजीआई लखनऊ में इलाज कराने के लिए निकला था। बृहस्पतिवार शाम वापसी में डिहाइड्रेशन की परेशानी बताते हुए वह सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर जब पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तो वह सिपाहियों के साथ गायब मिला।

उसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात यह जानकारी मिली कि वह जौनपुर जिला कारागार पहुंच गया है। जौनपुर के आरआई के मुताबिक मुन्ना सिपाहियों के साथ लखनऊ से सीधा जौनपुर पहुंचा था। वह सुल्तानपुर नहीं गया था। उधर, सुल्तानपुर पुलिस व चिकित्सकों का कहना था कि जिला अस्पताल में भर्ती होने वाला मुन्ना ही था। पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, सीएमएस डॉ. आरएल सरोज, डॉ. राजेश गौतम, डॉ. अमित और दो सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें