रिसियामोड़/विशेश्वरगंज (ब्यूरो)। रिसिया और विशेशवरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने तीन घरों में तीन लाख की संपत्ति सेट ली।
रिसिया में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक चोर को दबोच लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर ले ली है।
रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टेड़वा गांव में गुरुवार रात चोर मोइनुद्दीन के घर में चैनल गेट का टाला काटकर घुसे। यहां से चोर दो हजार रुपये, 60 हजार के जेवरात, 40 हजार के बर्तन, कपड़ा व अन्य सामान समेट लिया। इसके बाद चोर ने देवरनिया गांव पहुंचे। यहां से ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ लिया।
पड़ोस स्थित परसा कैथोली गांव में चोरों ने शमशाद के घर से 10 हजार रुपये, 50 हजार के जेवरात व अन्य सामान समेट लिया था। यहां आहट पाकर परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया।
इस पर गांव के लोगों ने घेराबंदी कर चोरों को खदेड़ लिया। पांच चोर भाग निकले, जबकि एक को ग्रामीणों ने दबोचकर जमकर पीटा। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। चोर की पहचान पंचपुरवा गांव के निवासी के रूप में हुई है।
उधर, विशेश्वरगंज के मुन्नासिंहपुरवा निवासी गुरुदेव सिंह के घर की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घुसे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दस हजार रुपये, सोन-चांदी के जेवरात समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।
शुक्रवार सुबह पर गांव निवासी नकछेद सिंह के खेत में बक्सा व कुछ बर्तन पड़े मिले। एसओ छोटक यादव ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।