फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने बाद कब्र से खोदवाया विवाहिता का शव

Fri, 17 Mar 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
भाई ने की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे भरोसी मजरे शेखपुर गांव में शुक्रवार को डेढ़ माह पहले दफन की गई महिला का शव कब्र खोद कर बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने बहन के ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम करवाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल मजरे केतारपुर गांव निवासी शकील अहमद की बहन अकीलुन निशा (25) का विवाह वर्ष 2013 में पूरे भरोसी मजरे शेखपुर गांव निवासी आमिर के साथ हुआ था। अकीलुन को एक पुत्री नाजरीन व दो माह का पुत्र कामिल है। बीते 25 जनवरी को अकीलुन की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। अकीलुन की मौत के बाद पूरे भरोसी मजरे शेखपुर में ही उसका शव दफन कर दिया गया था। अकीलुन का भाई शकील गुजरात में रहता है।

अकीलुन की मौत की जानकारी ससुरालीजनों ने शकील को नहीं दी थी। बाद में जब वह अपने घर पहुंचा तो बहन की मौत की जानकारी हुई। शकील ने डीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर मृतका के ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर बाजार शुकुल थाने में बीते छह फरवरी को मृतका के पति आमिर, जेठ तुफैल खां, ननद हिना, ससुुर जाबिर खां, जेठानी व सास के खिलाफ केेस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद मृतका के भाई ने डीएम से शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की थी। शुक्रवार को पूरे भरोसी मजरे शेखपुर गांव में एसडीएम मुसाफिरखाना अभय कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सिद्घार्थ तोमर, एसओ रेखा सिंह की मौजूदगी में अकीलुन निशा का शव कब्र खोदकर बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें