एफएसडीए का छापा, तीन क्विंटल दूषित मिठाई नष्ट कराई
सुल्तानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को कूरेभार की तीन बाजारों में छापा मारा। छापे के दौरान तीन क्विंटल दूषित मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई गई। छापेमारी से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को कटका, कूरेभार और गुप्तारगंज बाजार में छापा मारा और करीब तीन क्विंटल दूषित मिठाइयां पकड़ी। मौके पर दूषित मिठाइयों को टीम ने नष्ट करा दिया। इसके साथ ही तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है।