फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान पर अनाज लेने गए बुजुर्ग की मौत

Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवार में मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के लेडुआ-महुआ ग्राम पंचायत के कोटे की दुकान पर अनाज लेने गए बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि उनको हृदय रोग था।         
विज्ञापन


लेडुआ-महुआ के पूर्वी टोला में कोटे की दुकान पर अनाज लेने के लिए शनिवार को ग्रामीण जुटे हुए थे। अनाज लेने वाले ग्राहक कड़ी धूप होने के बावजूद कतारबद्ध होकर बारी का इंतजार कर रहे थे। उसी बीच अनाज के लिए कतार में गांव के ही 75 वर्षीय मोहम्मद नईम भी खड़े थे।

काफी देर तक धूप में खड़े होने की वजह से अनाज लेते समय वह बेहोश होकर गिर पड़े। दुकान में हुई इस घटना से कोटेदार घबड़ा गया। लोगों की मदद से उनको घर पहुंचाया गया, लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोटेदार अनवरी बेगम ने बताया कि अनाज देते समय वह बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन


तत्काल उन्हें चारपाई पर लिटाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। बताया कि तत्काल ही परिजनों को सूचित कर दिया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 

 लेडुआ महुआ गांव में मोहम्मद नईम पत्नी के साथ रहते थे। उनके चार बेटे काफी दिनों से भिवंडी (मुंबई) में रहकर रोजी रोटी का जुगाड़ करते हैं। मोहम्मद नईम को दिल की बीमारी थी। इलाज के सिलसिले में मोहम्मद नईम का भिवंडी आना-जाना लगा रहता था।

बेटे खर्च की रकम भेज देते थे। कोटे के गेहूं-चावल से गुजर हो रहा था। बेटों ने कई बार साथ में रखने की जिद की, लेकिन बुजुर्ग दंपती घर छोड़कर भिवंडी जाने को राजी नहीं थे। मौत की सूचना पाकर पत्नी सैदुनिशा बेसुध हो गईं। वह जोर-जोर से पति को पुकार रही थीं। इससे वहां मौजूद लोगों की आंखें डबडबा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें