फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व सिपाही की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान व सिपाही को युवकों ने पीटा, दरोगा से धक्का-मुक्की
विज्ञापन

अमेठी। बाजार शुकुल थाने के ठीक सामने शुक्रवार रात चाट खाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। पूर्व प्रधान को बचाने पहुंचे एक सिपाही को भी पीट दिया गया। दरोगा के साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।

बाजार शुकुल थाने के ठीक सामने एक चाट वाला ठेला लगाता है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे क्षेत्र के नेवाज मदारगढ़ गांव के पूर्व प्रधान अकील अहमद चाट खाने पहुंचे थे। तभी तीन युवक वहां पहुंच गए। युवकों ने दुकानदार से पहले उन्हें चाट देने को कहा। पूर्व प्रधान ने युवकों से कहा कि वे काफी पहले से खड़े हैं इसलिए चाट उन्हें मिलनी चाहिए। इसी बात से नाराज युवकों ने पूर्व प्रधान की पिटाई शुरू कर दी। पूर्व प्रधान को पिटता हुआ देखकर सिपाही राजबहादुर साहनी वहां पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के शोर मचाने पर थाने में मौजूद एक दरोगा वहां पहुंच गए तो युवकों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। इस बीच थाने से पहुंचे अन्य सिपाहियों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य युवक फरार हो गए। थानाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर पर अंगद सिंह निवासी पूरे झाऊ का पुरवा व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल पूर्व प्रधान व सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें