फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हत्याकांड के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या में प्रयुक्त दो तमंचा बरामद
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के सिसौड़ा गांव में हुए दीपेंद्र हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी दीपेंद्र की बीते दिनों भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हत्या के दिन ही पुलिस ने साधू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल जयसिंहपुर बेनी माधव त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार की सुबह राजू शुक्ला व रिंकू शुक्ला को क्षेत्र के दुर्गानगर से अहिबरनपुर संपर्क माग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। कोतवाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें