फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बेकाबू  बस, 10 लोग घायल

Wed, 05 Oct 2016 10:53 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहगंज-प्रतापगढ मार्ग पर स्थित जलालपुर बाजार में बुधवार की शाम तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चार महिलाओं समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां च िकित्सकों ने छह लोगों को सीएचसी कादीपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद बस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


प्राइवेट बस संख्या यूपी-72 एच 9178 प्रतिदिन शाहगंज से प्रतापगढ़ तक चलती है। बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे प्राइवेट बस सवारियां लेकर शाहगंज से प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। रास्ते में करौंदीकलां थाना क्षेत्र के जलालपुर बाजार में अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बाजारवासियों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर चार यात्रियों क़ो प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल शशिकला (45) पत्नी राम नारायण निवासी सिंघावल, दशरथ सिंह (60) निवासी लौंदा, सीताराम (48), उषा (45) पत्नी जगदीप निवासी पोटारिया जिला जौनपुर, हकीकुल (55) पत्नी मोहर्रम निवासी टीवीपुर थाना देवसरा जिला प्रतापगढ़ और जुलेखा (50) पत्नी जान मोहम्मद निवासी कसियापुर थाना करौंदीकलां को सीएचसी कादीपुर रेफर कर दिया गया। घायलों को 102 एंबुलेंस से सीएचसी कादीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें