फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद पुलिस ने कब्र से निकाला महिला का शव

विज्ञापन
सोनबरसा गांव मे शव को निकलवातीं तहसीलदार विदुषी सिंह। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक विवाहिता की मौत के दो माह बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शव को पुलिस ने रविवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मां ने बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए मां ने जिलाधिकारी से पोस्टमॉर्टम कराए जाने की मांग की थी। मां की फरियाद पर डीएम ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने का आदेश दिया था। रविवार को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोनबरसा गांव निवासी सूफी बानो (25) पत्नी शाने उल्ला की 14 जुलाई 2021 को तबीयत खराब हो गई थी। ससुरालीजनों ने इसकी जानकारी उसकी मां अफसरी बेगम निवासी बेलहरी थाना मोतिगरपुर को फोन पर दी थी। परिवारीजन सूफी बानो को पहले निजी चिकित्सालय और फिर जिला अस्पताल ले गए। 15 जुलाई को जब उसकी मां पहुंची तो सूफी की मौत हो जाने की सूचना उन्हें मिली थी। मौत के बाद परिवारीजनों ने शव को गांव के बगल स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया था। इस बीच मृतका की मां को पता चला कि उसकी पुत्री सूफी बानो की मौत संदिग्ध हालात में हुई है।
इसके बाद वह 19 अगस्त को जिलाधिकारी के पास पहुंची और बेटी की हत्या की आशंका ससुराली जनों पर जाहिर कर शव के दोबारा पोस्टमॉर्टम किए जाने मांग की थी। जिलाधिकारी ने इसकी रिपोर्ट पुलिस से मांगी थी। पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि सूफी की मौत बुखार से हुई है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने शव के दोबारा पोस्टमॉर्टम का आदेश दे दिया। उसके बाद रविवार की दोपहर तहसीलदार सदर विदुषी सिंह और देहात कोतवाल गौरीशंकर पाल की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें