सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह समेत दो अन्य आरोपियों पर विचाराधीन मारपीट व दलित उत्पीड़न के मुकदमे में एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई पूरी हो गई।
न्यायाधीश पीके जयंत ने इस मुकदमे में 20 जनवरी को फैसला सुनाएंगे। करीब 13 साल पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ सदर तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस के लिपिक रामसागर धोबी ने अभद्रता कर मारपीट व दलित उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट 20 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगी।