फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीन नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना के तीन नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 14 हो गई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों में अधिकांश लोग जिले के बाहर होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि शुक्रवार को जिले में तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें कादीपुर में एक, दोस्तपुर में एक और शहर में एक केस मिला है। पूर्व में जिले में 11 केस मिले थे। सभी का उपचार चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए अधिकांश लोग लखनऊ व कोलकाता में घर में क्वारंटीन हैं। जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों को आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच बढ़ाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिसे भी कोरोना का लक्षण दिखे तत्काल अपनी जांच कराए। जिन्होंने अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें