फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचने की जद्दोजहद में लगे रहे परदेसी

विज्ञापन
21.22. सुल्तानपुर में बस स्टेशन पर लगी भीड़ व सफर के लिए परेशान लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, बसों का पड़ा टोटा
विज्ञापन

- घर पहुंचने की जद्दोजहद में लगे रहे परदेसी
फोटो संख्या-21,22
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। दिवाली त्योहार को देखते हुए परदेसियों का घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। त्योहार पर घर पहुंचने के लिए परदेसियों के बड़ी संख्या में पहुंचने से बस स्टेशन पर दिन भर भीड़ लगी रही। बसों के अभाव से परदेसी दिन भर घर पहुंचने की जद्दोजहद में लगे रहे।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार को देखते हुए दूसरे प्रदेशों में रह रहे परदेसियों का घर पहुंचने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। बस व ट्रेन से जिले में बुधवार को पहुंचे परदेसियों को दिन भर वाहनों के लिए भटकना पड़ा। रोडवेज की ओर से संचालित बसें त्योहार की भीड़ में कम पड़ गईं। कई बसों के खराब होने से यात्रियों के सामने और दिक्कतें आईं। खासकर परिवार समेत घर जाने के लिए पहुंचे परदेसी घंटों बस स्टेशन पर वाहनों के लिए भटकते रहे। बाहर से बसें पहुंचते ही वह फुल हो जा रही थीं। इसकी वजह से परिवार समेत पहुंचे परदेसियों को बैठने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। सुबह से शाम तक बस स्टेशन पर यही नजारा लगा रहा। यात्रियों की भीड़ में निजी वाहन कम पड़ गए। मुख्य मार्गों पर दिनभर साधनों का अभाव रहा। बृहस्पतिवार को दिवाली के त्योहार के मद्देनजर वाहनों की और दिक्कत बढ़ने के आसार हैं। एआरएम सुरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें