फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकाला गया बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छह दिन पूर्व कुएं में पाए गए बालक के शव का पुलिस दोबारा पोस्टमॉर्टम कराएगी। डीएम के आदेश पर एसडीएम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्र से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के ईसूर गांव निवासी दिनेश दुबे का इकलौता बेटा दिव्यांशु उर्फ रौनक (11) चार सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने बाबा भगौती प्रसाद के साथ दरवाजे के सामने खड़ा था। परिवारीजनों के मुताबिक इस दौरान दिव्यांशु अचानक लापता हो गया था। परिवारीजन दिव्यांशु की तलाश में जुटे थे। दूसरे दिन परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों ने फिर दिव्यांशु की तलाश शुरू की थी। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित एक कुएं में दिव्यांशु का शव पाया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। पोस्टमॉर्टम में मौत के कारणों का पता नहीं चला था। पिता दिनेश दुबे ने डीएम रवीश गुप्ता से मुलाकात कर शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम राम अवतार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और कब्र से शव को निकलवाकर दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें