फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्दीराय बनी सुल्तानपुर की पांचवीं तहसील

Sat, 11 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय जिले की पांचवीं तहसील बन गई। क्षेत्र के लोगों की मांग पर शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। नई तहसील का मुख्यालय बल्दीराय ब्लॉक मुख्यालय होगा। इसमें सदर तहसील के 188 गांव शामिल होंगे। शासन ने मंजूरी देते हुए अग्रिम कार्रवाई का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


बल्दीराय को जिले की पांचवीं तहसील का दर्जा मिल गया। शासन ने 10 जून को राजस्व परिषद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद प्रमुख सचिव ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक नवसृजित बल्दीराय तहसील क्षेत्र में 188 गांव शामिल होंगे। ये गांव तहसील सदर से लिए गए हैैं। ये सदर तहसील के बल्दीराय व धनपतगंज ब्लॉक के गांव हैं। नवसृजित तहसील का मुख्यालय बल्दीराय विकास खंड होगा। शासन ने आदेश जारी करते हुए नवसृजित तहसील में शामिल किए गए गांवों का भी प्रकाशन कर दिया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी, कमिश्नर फैजाबाद समेत सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश की प्रति भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया है। शासन ने बल्दीराय तहसील की मंजूरी मिलते ही जिले में प्रक्रिया तेज हो गई है।

राजस्व विभाग के मुताबिक नई तहसील को गजट का प्रकाशन कराकर उसमें शामिल किया जाएगा। शासन का 10 जून को जारी आदेश अभी फिलहाल जिले में नहीं पहुंचा है लेकिन राजस्व विभाग का कहना है कि जल्द ही आदेश आ जाएगा। 

अभी तक रहीं चार तहसीलें
जिले में अभी तक चार तहसीलें थीं। इसमें सदर, जयसिंहपुर, कादीपुर व लंभुआ है। बल्दीराय के नई तहसील बनते ही अब जिले में तहसील की संख्या पांच हो गई है। 

29 गांव के लोग कर रहे बल्दीराय में शामिल होने की मांग
बल्दीराय ब्लॉक के हलियापुर क्षेत्र के 29 गांवों को लेकर अभी भी पेंच फंसा है। अमेठी जिला बनने पर पहले ये गांव अमेठी के मुसाफिरखाना तहसील में चले गए थे। बाद में स्थानीय लोगों की मांग पर ये गांव फिर सुल्तानपुर की सदर तहसील मेें शामिल हुए।

अब बल्दीराय नई तहसील बनने के बाद भी ये गांव अभी सदर तहसील में ही रह गए हैं। हलियापुर क्षेत्र के लोग अब नवसृजित बल्दीराय तहसील में क्षेत्र के 29 गांवों को शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

बल्दीराय में खुशी, धनपतगंज में मायूसी
बल्दीराय के तहसील बनने पर बल्दीराय क्षेत्र के लोगों में खुशी तो धनपतगंज क्षेत्र के लोगों में मायूसी है। धनपतगंज विकास खंड के ग्रामीण नवसृजित तहसील बल्दीराय का मुख्यालय धनपतगंज में बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए शासन व प्रशासन को पत्र भी लिखा था। ग्रामीणों के पत्र पर सांसद वरुण गांधी ने भी शासन को पत्र लिखा था। इसके बाद भी नवसृजित तहसील का मुख्यालय बल्दीराय बनने से धनपतगंज क्षेत्र के ग्रामीण मायूस हैं।

पूर्वी छोर के ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बल्दीराय के लिए ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी। इधर, शुक्रवार को शासन से आदेेश जारी होने की जानकारी स्थानीय विधायक अबरार अहमद द्वारा क्षेत्र के लोगों को देते ही बल्दीराय विकास खंड के लोग खुश हो गए। 

मिली आदेश की जानकारी
मुख्य राजस्व अधिकारी इंद्रासन सिंह यादव का कहना है कि शासन के आदेश की जानकारी मिली है। अभी आदेश नहीं पहुंचा है। आदेश पहुंचते ही अगली कार्यवाही शुरू होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें