फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित किए जाने और वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल एक माह के लिए बढ़ाए जाने के विरोध में वकीलों के चल रहे धरने के बीच बुधवार को देर शाम चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अनंतिम मतदाता प्रकाशित की जाएगी। 17 अगस्त को मतदान व 18 अगस्त को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) की बैठक में पिछले दिनों चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था। बाद में बार की एल्डर्स कमेटी की दखल के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
चुनाव स्थगित किए जाने और वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल एक माह के लिए बढ़ाए जाने के विरोध में पिछले कई दिनों से दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन के सामने अधिवक्ता क्रमिक धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग को लेकर अधिवक्ता द्वारिका प्रसाद दुबे, अच्छेराम यादव, धनंजय दुबे, समरजीत सिंह, वीर विक्रम सिंह, विष्णुकांत पांडेय, सुधाशुं उपाध्याय समेत कई अधिवक्ता धरने पर बैठे रहे। वकीलों के चल रहे विरोध के बीच देर शाम बार अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।
घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अनंतिम मतदाता प्रकाशित की जाएगी। 30 जुलाई से दो अगस्त तक अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दी जा सकेगी। तीन अगस्त को आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। छह अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। नौ अगस्त को नामांकन पत्र की बिक्री होगी। 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से तीन बजे तक प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर सकेंगे।
11 अगस्त को पर्चों की जांच की जाएगी। 12 अगस्त को पर्चा वापसी के बाद उसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 17 अगस्त को मतदान होगा व 18 अगस्त को मतगणना कराई जाएगी। 20 अगस्त को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा साधारण सभा की बैठक में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें