फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रहे छात्र को चौकी इंचार्ज ने लाठी से पीटा

विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से घायल सचिन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाहन चेकिंग के दौरान एक चौकी प्रभारी ने कोचिंग जा रहे छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना से आक्रोशित तमाम छात्रों ने रात में कोतवाली का घेराव कर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर आरोपी शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी के खिलाफ मारपीट व धमकाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

करौंदीकलां क्षेत्र के बौढ़ियाबालमऊ गांव निवासी शिव शंकर तिवारी का बेटा सचिन तिवारी शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर केएनआईपीएसएस में बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार की शाम सचिन अपने मित्र शिवम सिंह के साथ स्कूटी से कोचिंग पढ़ने के लिए दरियापुर जा रहा था। रास्ते में करीब चार बजे शास्त्रीनगर चौकी के पास प्रभारी आरके रावत ने छात्र को रोका और स्कूटी का कागज दिखाने को कहा। आरोप है इस दौरान छात्र सचिन तिवारी को चौकी प्रभारी लाठी से मारने लगे। कारण पूछने पर चौकी प्रभारी ने छात्र को धमकाया भी। पिटाई से छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही तमाम छात्र कोतवाली पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि छात्र सचिन तिवारी की तहरीर पर चौकी प्रभारी शास्त्रीनगर आरके रावत के खिलाफ मारपीट व धमकाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
रात में कोतवाली पहुंचे सांसद प्रतिनिधि
छात्र की पिटाई की सूचना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों से मिलने के बाद सांसद के प्रतिनिधि रणजीत कुमार रात में ही कोतवाली नगर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि छात्र की पिटाई करने के आरोपी चौकी प्रभारी आरके रावत की पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। किसी छात्र या निर्दोष के साथ गलत होगा तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें