सुल्तानपुर। चार दिन पूर्व की गई स्पोर्ट्स छात्र की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अनैतिक संबंध हत्या की वजह बना। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी महेंद्र प्रताप शुक्ल का बेटा आयुष उर्फ अंशू (20) इंटर पास करने के बाद लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में क्रिकेट की तैयारी कर रहा था। लॉकडाउन होने के बाद करीब चार माह पहले आयुष गांव आया था। पिछले सोमवार की दोपहर आयुष की घर से दूर नलकूप पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के चाचा दिनेश प्रताप शुक्ल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी अनुभव शर्मानिवासी गोपालपुर नमाजगढ़ कोतवाली कादीपुर को मीडिया के समक्ष पेश किया। एएसपी ने बताया कि अनैतिक संबंध हत्या की वजह बना। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और पेंचकस बरामद किया है। संबंधित खबर पेज-3 पर