फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में दोपहर बाद बृहस्पतिवार को हुए परिवर्तन से शाम को हल्की बारिश हुई। तीन दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बरसात से राहत मिल गई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद धीरे-धीरे मौसम गर्म हो गया था। तीन दिनों से तेज धूप के साथ जिले में भीषण उमस जारी रही। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बीच-बीच में बादल छाते रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। शाम को जिले में हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सड़कों पर कीचड़ फैल गया। शहर के साथ जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने व कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें