सुल्तानपुर। एंटी करप्शन लखनऊ की एक टीम सोमवार को कोतवाली नगर से एक उपनिरीक्षक को साथ लेकर चली गई। टीम ने पुलिस के अधिकारियों को सिर्फ इतनी ही जानकारी दी कि दरोगा से पूछताछ की जाएगी। दरोगा से किस संबंध में टीम पूछताछ करेगी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
कोतवाली नगर में तैनात दरोगा दिनेश यादव सोमवार की दोपहर ड्यूूटी पर मौजूद थे। लखनऊ से एंटी करप्शन की एक टीम पहुंच गई। टीम ने नगर कोतवाल संदीप राय को अपना परिचय देने के बाद उपनिरीक्षक दिनेश यादव को साथ लेकर चली गई।
नगर कोतवाल ने बताया कि दरोगा को एंटी करप्शन की टीम साथ ले गई है, जब वे वापस आएंगे तब पता चलेगा कि क्या मामला था। इस बारे में पूछे जाने पर सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम पूछताछ के लिए उपनिरीक्षक दिनेश यादव को साथ ले गई है। इस समय दरोगा कहां हैं। यह जानकारी भी नहीं है। एंटी करप्शन टीम ने कोई जानकारी नहीं दी है।