सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र के बेथरा गांव निवासी सुलेमान की पुत्री इलम (12) सोमवार की दोपहर घर में खेल रही थी। इस बीच इलम ने पांच रुपये का एक सिक्का मुंह में डाल लिया। सिक्का उसके गले में चला गया और फंस गया। सिक्का फंसते ही बालिका दर्द से कराहने लगी।
इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पहले तो सिक्का निकालने की कोशिश की, लेकिन जब सफल नहीं हुए तो उसे लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान ने पंचनामा लिखकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।