फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर रविवार को बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचाया है।
विज्ञापन

यह हादसा जयसिंहपुर क्षेत्र के तिंदौली गांव के पास रविवार की शाम करीब पांच बजे हुआ। महरुआ अंबेडकरनगर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को सुल्तानपुर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक छिटक कर सड़क के किनारे दूर जा गिरे। कार में फंसकर बाइक करीब 50 मीटर घिसटती चली गई। कार में बाइक फंसी देख चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवकों की पहचान अंबेडकरनगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के बेला गजपटी निवासी अंकित पांडेय (22) व विपिन पांडेय (23) के रूप में हुई। घायल दोनों युवकों को यूपी 112 के सिपाहियों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें