फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार छात्रा को बाइक सवार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार ब्लॉक के सामने शनिवार की सुबह साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्रा के साथ ही बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यह हादसा क्षेत्र के केवला पट्टी (लोकेपुर) निवासी शिव कुमार यादव की पुत्री नेहा (15) के साथ हुआ। जनता इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा नेहा शनिवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। ब्लॉक कार्यालय के पास नेहा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार सूरज (20) निवासी रहाईकपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें