फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 1,702 वकीलों ने किया मतदान

Thu, 27 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बृहस्पतिवार को भारी गहमा गहमी के बीच 1,847 में से 1,702 वकीलों ने मतदान किया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद 16 पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले 59 प्रत्याशियाें का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के लिए छह व सचिव के लिए 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन



दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर युवा वकीलों से लेकर बुजुर्ग वकीलों में खासा उत्साह देखा गया। कई अधिवक्ता छड़ी के सहारे मतदान करने पहुंचे। शाम पांच बजे मतदान समाप्त हुआ। कुल 1,847 में से 1,702 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद अध्यक्ष, सचिव समेत 16 पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले 59 प्रत्याशियाें का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है।



बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े मतों की गणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मतगणना अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें