फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Tiger Reserve: एसटीएफ ने दो तस्करों को पकड़ा, बाघ की हड्डी बरामद

Sat, 30 Sep 2023 08:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

एसटीएफ को बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि दुधवा टाइगर रिजर्व और पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ काशिकार कर उनके अंगों की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर एसडीएफ ने वन विभाग के साथ जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ की टीम ने वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ अभियान चलाकर वन्य जीवों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने तस्करों के पास से बाघ की हड्डी का ढांचा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ को बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि दुधवा टाइगर रिजर्व और पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ का शिकार कर उनके अंगों की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर एसडीएफ ने वन विभाग के साथ जानकारी जुटाई। जानकारी होने पर टीम में शामिल उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह, विनोद कुमार यादव, कृष्णकांत शुक्ला, आलोक रंजन, सुरेंद्र कुमार यादव और अफजल ने  माला रेंज में शनिवार की शाम को छापा मारा। इस दौरान टीम ने अक्षय पुत्र राम अवतार निवासी त्रिलोकपुर जिला खीरी और इसी गांव के  रामचंद्र पुत्र तेजी राम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से बाघ की हड्डियों का ढांचा, दो  मोबाइल  और 310 रुपये बरामद हुए।  आरोपियों के खिलाफ माला रेंज में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें