फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः मनोज सिन्हा की एक और सौगात, जिला अस्पताल में मैटर्निटी विंग भवन का किया लोकार्पण

Mon, 14 Aug 2017 09:53 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
विज्ञापन
मनोज सिंहा
विज्ञापन
गाजीपुर जिला अस्पताल कैंपस में सोमवार को संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने महिला रोगियों के लिए नवनिर्मित मैटर्निटी विंग भवन का लोकार्पण किया। कुल 19 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन में कुल 100 बेड हैं। इस होम के संचालन की जिम्मेदारी प्राइवेट सेक्टर को दी गई है। 
विज्ञापन


इसके लिए नोएडा की कंपनी हिंदुस्तान लेटेड लिमिटेड से अनुबंध हुआ है। यह कंपनी अपना मेडिकल स्टाफ मुहैया कराएगी। लोकार्पण समारोह में श्री सिन्हा ने कहा कि इस मैटर्निटी विंग होम से गाजीपुर जैसे अति पिछड़े जिले की महिलाओं खासकर गरीब परिवार की महिलाओं को प्रसव से लगायत अन्य रोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था मिलेगी। 

उन्होंने समारोह में मौजूद चिकित्सकों से अपेक्षा करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों की सेवा ज्यादातर गरीब परिवार के लोग लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि चिकित्सक उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाएं। इलाज में कोई कोताही नहीं बरतें। माना कि आबादी बढ़ने के साथ सरकारी चिकित्सकीय सुविधाएं कम हैं लेकिन नवनिर्मित मैटर्निटी विंग होम इसकी बहुत हद तक पूर्ति करेगा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि वह और कोई समस्या हो तो उन्हें अवगत कराएं। ताकि उनके निराकरण की कोशिश की जाए। 
विज्ञापन


मैटर्निटी विंग होम का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था को सराहते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि समय सीमा में और गुणवत्ता से निर्माण का कार्य पूरा करना उपलब्धि है। जिला अस्पताल के सीएमएस श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि वैसे तो मैटर्निटी विंग होम का विधिवित संचालन 15 सितंबर से शुरू होगा। इसमें सभी सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी। दवा, भोजन तथा नाश्ता वगैरह भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह काम महिला अस्पताल की सीएमएस की निगरानी में होगी। 

लोकार्पण की औपचारिकता श्री सिन्हा ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सेवाओं के लिये सदैव पीडि़त तथा जरूरतमंद लोग ही आते हैं तथा सरकारी चिकित्सालय में सामान्यतया गांव की और गरीब घरों की महिलाएं ही आती है जिनके प्रति हमारी संवेदना होनी चाहिए तथा डाक्टरों को भगवान का दुसरा रूप कहा गया है। चिकित्सकों को तो मानव जीवन के प्रति सदैव संवेदनशील व ऊदार होना चाहिए, मानवता की सदैव से पुजा होती चली आई है। 

उन्होने कहा कि भारत सरकार के राष्टीय स्वास्थ मिशन के तहत समय सीमा के अंदर उच्च गुणवत्ता व आधुनिक तकनीकी से लिफ्ट युक्त निर्मित इस अस्पताल की पूरी व्यवस्था निजी क्षेत्र की कम्पनी एचएलएल द्वारा संचालन किया जायेगा तथा आम जनता की सेवा सरकारी सहायता के तहत निशुल्क इलाज होगा। जिसमे आपरेशन थियेटर, आइसीयू, एनआईसीयू, अल्ट्रासाउंड सहित सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। 

सीएमएस ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों सहित विधायक डॉ.संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, सुनील सिंह, रामरनेश कुशवाहा,विशाल सिंह, निशांत सिंह, राजेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्त, चतुर्भुज चौबे आदि उपस्थित थे। अंत में डीएम संजय कुमार खत्री ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें