फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं की बदजुबानी: कल्याण को कहा 'चील', मोदी को 'गुजरात का कातिल'

Fri, 04 Apr 2014 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं की बदजुबानी रुकने का नाम नहीं ले रही। शरद पवार, इमरान मसूद, नाहिद हसन, हाजी याकूब के बाद अब सपा प्रत्याशी और सांसद कमलेश बाल्मीकि का नाम भी इसमें जुड़ गया है। कमलेश ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को इशारों में ‘चील’ और दुश्मन करार दिया।
विज्ञापन


सभा में मुलायम सिंह से पहले कमलेश कम बोले, लेकिन तीखा बोले और इशारों में कल्याण सिंह को निशाने पर लिया। कमलेश ने कहा कि मैं अभी तक चील (कल्याण सिंह) के कब्जे में था। अब मुक्त हो गया हूं। इस बार तुम साथ दो तो अपने दुश्मन (कल्याण सिंह) को हरा दूंगा।

गौरतलब है कि कमलेश को कल्याण सिंह ने 2009 में भाजपा से नाराजगी के चलते यहां सपा से टिकट दिलाकर चुनाव लड़ाया और जिताया था। सपा से दुबारा टिकट मिलने तक कमलेश कल्याण सिंह को गुरु कहते थे। टिकट मिलने के बाद पहली बार कहा कि अब गुरु कल्याण नहीं, बल्कि मुलायम सिंह हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

गुड्डू ने मोदी को बताया गुजरात का कातिल

डिबाई विधायक गुड्डू पंड़ित ने मंच पर बेकाबू होते हुए नरेंद्र मोदी का गुजरात का कातिल बताया। कहा कि मुसलमान अगर सपा का साथ देंगे ऐसे कातिलों को सबक सिखा दिया जाएगा।

चौधरी साहब का असली हमदर्द बताने में नहीं चूके
अखिलेश की तरह ही मुलायम सिंह ने भी जाटों को लुभाने की कोशिश की।

मुलायम सिंह ने कहा कि जंहागीराबाद के राजकीय कालेज का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर कर दिया जाएगा। उन्होंने सैफई में भी कालेज खुलवाकर चौधरी साहब करी मूर्ति लगवा रखी है। चौधरी साहब के नाम पर वह कुछ भी देने को तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें