फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने 'एके-49' को नकार, अपने हाल पर छोड़ा!

Fri, 04 Apr 2014 08:04 AM IST
कुशाग्र मिश्रा/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की जन्मभूमि पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने ‘आप’ को छोड़ ‘सबका’ निपटारा कर डाला। ‘स’ से सपा, ‘ब’ से बसपा और ‘क’ से कांग्रेस यानी ‘सबका’।
विज्ञापन


मोदी ने आम आदमी की बात की लेकिन आम आदमी पार्टी को उन्हीं की जन्मभूमि पर अनदेखा कर दिया। भारत विजय रैली में अपने भाषण में उन्होंने सभी राजनीतिक दलों पर निशाना साधा लेकिन ‘एके-49’ को जंग लगा समझकर उनके हाल पर ही छोड़ दिया।

जम्मू के हिरानगर में अरविंद केजरीवाल का बिना नाम लिए एके-49 के नाम से संबोधित कर मोदी ने आप पर निशाना साधा था।

अरविंद केजरीवाल वाराणसी ने मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं, ऐसे में जब गाजियाबाद के हॉट सिटी में भारत विजय रैली में आप पर धुआंधार वार किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने आप के अस्तित्व को नकारा

लेकिन, हुआ बिलकुल उलट। मोदी ने आप पर एक शब्द भी नहीं बोला। न पार्टी के बारे में, न वाराणसी से उनके प्रतिद्वंद्वी  केजरीलाल के बारे और न ही गाजियाबाद की आप प्रत्याशी शाजिया इल्मी के बारे में। मोदी ने कहा कि इस चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस ‘सबका’ निपटारा होना चाहिए। सभी एक ही थाली चट्टे बट्टे के है, बस कुर्सी की सलामती चाहते हैं। इसमें आप कहीं नहीं आई।

आप भले ही पूरे देश में लोकसभा चुनाव लड़ रही हो लेकिन दिल्ली-एनसीआर को आप अपनी ताकत समझती है। गाजियाबाद से आंदोलन खड़ा किया गया और आप बनाई गई। विधानसभा चुनाव लड़ा गया और दिल्ली की सरकार बनाई। लेकिन, मोदी ने दिल्ली-एनसीआर की धरती पर ही आप के अस्तित्व को नकार दिया।

आप के जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गाजियाबाद छोड़कर भाग गया हो, उनके पास आप के गढ़ में कुछ बोलने के लिए था ही नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें