पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा के प्रत्याशी रामजीलाल सुमन की जुबान भी हाथरस के सादाबाद कस्बे में एक सभा में फिसल गई। मंगलवार को सादाबाद कस्बे में सहपऊ मोड़ चौराहे पर एक सभा के दौरान सुमन ने कहा कि एमपी के टेलीफोन पर यदि कलेक्टर का पेशाब न निकल जाए तो एमपी किस काम का।
सभा में इससे पहले उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रपाल आजाद, चौ. दिगंबर सिंह राजनीति से कुछ लेने नहीं आए थे। उनका उद्देश्य था कि जब तक देश को आजादी न मिल जाए, वह चैन से नहीं बैठेंगे।
सुमन ने सभा में कहा कि आज के राजनेताओं को राजनीति का शऊर ही नहीं है। लोग पैसा देकर टिकट खरीद कर लाते हैं। ऐसे ही बेशऊर लोगों ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। वह क्षेत्र का विकास क्या कराएंगे।
सुमन की जुबां से कलेक्टर के पेशाब वाली बात वैसे तो जिला प्रशासन के कान में पहुंच गई, लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारी इस संबंध में बयान देने से बचते रहे।