बसपा सांसद धनंजय सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
जोनल कोआर्डिनेटर डा. राम कुमार कुरील ने जारी प्रेस नोट में इस बात की जानकारी दी है।
मालूम हो कि नौकरानी मर्डर समेत अन्य कई मामलों में आरोपी सांसद धनंजय सिंह चुनाव लड़ने के लिए तिहाड़ जेल से जमानत पर जौनपुर लौटे हैं।
जौनपुर से बसपा सांसद धनंजय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद निर्दल चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
धनंजय के चुनाव लड़ने से जहां एक ओर अन्य दलों के प्रत्याशियों में खलबली मची है, वहीं बसपा को भी अपने वोट बैंक में सेंध लगती नजर आ रही है।
पार्टी आलाकमान ने धनंजय के चुनाव लड़ने के कदम को पार्टी विरोधी मानते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि धनंजय सिंह ने बसपा से ही चुनाव लड़ने की कोशिश की थी लेकिन उनके पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।
बसपा ने पूर्वमंत्री सुभाष पांडेय को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके पहले सांसद को पार्टी से निलंबित किया गया था।