चोपन थानांतर्गत मारकुंडी बाजार में सोमवार की शाम को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पार करते समय एक युवक बस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम को करीब पांच बजे एक युवक मारकुंडी बाजार में सड़क पार कर रहा था। तभी एक प्राइवेट बस ने युवक को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चोपन केके सिंह ने बताया कि घटना के बाद भाग रहे प्राइवेट बस को पकड़कर कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के पर्स से मिले आधार एवं ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी शिनाख्त सिधेश कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद, निवासी पिपरी के रूप में हुई।