फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च की बोरी चोरी करने के आरोप में युवक को पकड़ कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कुशी गांव में शुक्रवार की भोर में ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के आरोप पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराकर युवक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर करीब चार बजे एक किसान के घर के बाहर मिर्च से भरी बोरियां रखी थीं। उसी वक्त एक युवक एक बोरी मिर्च लेकर भागने की कोशिश करने लगा। किसान ने सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते युवक को देख सो रहे लोगों को जगा कर युवक को धर दबोचा। इसके बाद कुछ लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पीआरवी ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई । इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें