राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर में शुक्रवार को कुछ लोगों ने चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। युवक की पिटाई के बाद भीड़ ने उसे कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर में सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों ने चोरी करने के शक मेें एक युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। संदेह होने पर लोगों ने पीछा कर उसको धर दबोचा। इस दौरान कुछ लोग युवक को पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में उसे कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल ऐश खां ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक की चोरी करने के आरोप में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।