फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने में टेंपो पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव के घसिया बस्ती के समीप शुक्रवार को साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे रौप गांव के घसिया बस्ती के समीप राजमार्ग पर मारकुंडी की तरफ से सवारियों को लेकर राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा एक टेंपो साइकिल सवार बालक को बचाने के चक्कर में पलट गया। टेंपो के नीचे दबे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उनकी मदद की। हादसे में जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी रूदेश पाठक (33), चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव निवासी प्रमोद (25), डब्लू (22), पटवध गांव निवासी रवि (19), बलुई निवासी संत कुमार (16), विनोद (18) और साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने टेंपो के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल खुद का इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल चले गए। जिला अस्पताल में घायल बालक को ले जाया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ क्राइम इंस्पेक्टर विद्या सागर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें