फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: घर की पोताई के लिए मिट्टी लाने गई महिला की टीले के नीचे दबकर मौत, युवक घायल

Tue, 02 Nov 2021 12:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में दीपावली पर घर की पोताई के लिए मिट्टी निकालने के दौरान टीला ढहने से महिला की मौत हो गई। एक सप्ताह पहले भी जिले के घोरावल क्षेत्र में पोताई के लिए मिट्टी निकालते समय टीला ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में दीपावली पर घर की पोताई के लिए मिट्टी निकालने के दौरान टीला ढहने से महिला की मौत हो गई अौर गांव का ही एक युवक घायल हो गया। घटना जुगैल थाना क्षेत्र के घटिहटा गांव की है। हादसे से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक सप्ताह पहले भी जिले के घोरावल क्षेत्र में पोताई के लिए मिट्टी निकालते समय टीला ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जुगैल थाना क्षेत्र के घटिहटा निवासी कालिका पटेल की पत्नी संगीता (34) गांव के परिषदीय स्कूल में रसोइयां का काम करती थी। वह गांव के ही सर्वेश (35) पुत्र बनवीर व अन्य लोगों के साथ दीपावली पर घर की पोताई के लिए मिट्टी लेने पास की बगरिया पहाड़ी पर गई थे। मिट्टी खोदाई करते समय अचानक टीला ढह गया। संगीता और सर्वेश इसकी चपेट में आ गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। किसी तरह दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। दोनों सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी एक सप्ताह पहले ही घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में मिट्टी का ढूहा ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें