फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी से गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के अनजानी ग्राम सभा मे गेंहू की खड़ी फसल आग से जली। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/बीजपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को अगलगी से गेहूं की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझने से पहले काफी क्षति हो चुकी थी। नगवां ब्लाक क्षेत्र के कम्हरिया में शनिवार को आग लगने से दस बिघा में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

नगवां ब्लाक के कम्हरिया गांव में शनिवार की दोपहर अचानक खेतों से आग की लपटें उठने लगीं। किसान शोर मचाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़े। किसान कृष्ण कुमार, रामवृक्ष, उमाशंकर, लक्ष्मण, गुरुशंकर, झारखंडी आदि ने बताया कि अचानक आग लगी और कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया गया। आग से गेहूं की फसल के साथ चार कोठी बांस भी जल गया। आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। उधर, बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी ग्राम सभा मे गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से करीब एक बीघा फसल जल गया। अंजानी गांव के बकरिहवा टोला में अगलगी से राजबली के खेत में करीब एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। पास में रखी जलावनी लकड़ी व बांस के पेड़ भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें