फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगथरी गांव के समीप शुक्रवार की शाम नहर में डूबने से चौकीदार की मौत हो गई। साइकिल से अनियंत्रित होकर वह नहर के साइफन में गिर गया। काफी मशक्कत के बाद उसका शव नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुरावल खुर्द निवासी चंद्रभान सदर कोतवाली में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वह प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द की प्रबंध समिति का अध्यक्ष भी था। वह साइकिल से कहीं जा रहा था। बगथरी गांव के समीप नहर में बने साइफन के पास अचानक साइकिल से असंतुलित होकर गिर गया। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास से चौकीदार को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी इंस्पेक्टर विद्यासागर का कहना है कि चौकीदार के पिता ने बेटे के नहर में गिरने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें