घोरावल तहसील क्षेत्र के अरौली गांव के कोटेदार के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : SONBHADRA
घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत पनौली गांव के कोटेदार के समर्थन मेें बुधवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर मांगपत्र सौंपा। उन्होंने आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पर मनमाने ढंग से कोटेदार के खिलाफ अधिकारियों को रिपोर्ट देने का आरोप मढ़ा। उन्होंने दूसरे अधिकारियों से जांच कराने की मांग की।
दोपहर करीब 12 बजे काफी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव के कोटेदार कार्डधारकों को अनाज, सरसों तेल आदि का वितरण सही ढंग से कर रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक उच्चाधिकारियों को कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट देकर कोटे की दुकान निलंबित कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारी से मामले की जांच कराने और इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर कार्रवाई न करने की मांग की। मांगपत्र देने में भूसी, रामशरण, संजू, रामविलास, शिव, गणेश, शिवशंकर, रामू, लालधारी, हिरावती, सुनील, बड़क आदि मौजूद रहे।