फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारियों का मनाया गया शहादत दिवस

विज्ञापन
ओबरा में क्रांतिकारियों का शहादत दिवस मनाते भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भलुआ टोला में शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू का शहादत दिवस मनाया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि क्रांतिकारियों की बदौलत आज हम आजाद भारत में हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव शाहिद अली, राष्ट्रीय महासचिव महताब आलम, उमर खान, सोहेल अंसारी, विश्वनाथ, वीरेंद्र यादव, उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद कुर्बान, सलून निशा ,अमीना बेगम आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के सुभाष चौक पर भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने भगत सिंह की तस्वीर व पुस्तक वितरित कर शहादत दिवस मनाया। कहा कि देश को आजाद कराने का सपना लिए बहुत से युवाओं ने अंग्रेजों हुकूमत के खिलाफ संघर्ष छेड़ रखा था। उसमें एक नाम भगत सिंह का भी है जो मात्र 23 साल छह माह की अवस्था में भारतीय क्रांतिकारियों के इतिहास में बहुत बड़ा व्यक्तित्व रखती है। इस मौके पर वीरेंद्र शर्मा, अफजल अहमद, अंतु कुमार, अनिल पांडेय, राजेंद्र भारती, राजेश वाल्मीकि, राजू, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें