फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के पटवध गांव में बृहस्पतिवार को को सस्ते गल्ले की दुकान से खाद्यान्न न मिलने से ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे विकास और धर्मराज ने बताया कि सरकार की ओर से सस्ते गल्ले की दुकान पर नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण चावल, गेहूं के साथ रिफाइंड, चना और चीनी मिल रहा है लेकिन कोटेदार ने अभी तक खाद्यान्न वितरण नहीं किया है।
विज्ञापन

जब इस संबंध में कोटेदार से कहा जाता है तो वह टाल मटोल करते हैं। ग्रामीण विशोक, राजेंद्र शर्मा ने बताया कि त्योहार के बावजूद कोटेदार ने कुछ लोगों को खाद्यान्न देकर बांटना बंद कर दिया है। खाद्यान्न न मिलने से हम लोगों की होली फीकी रह जाएगी। अशोक दूबे, अनिल कुमार ने कहा कि अंगूठा लगाने के बाद पर्ची लेने के बावजूद खाद्यान्न न बांटकर कोटेदार मनमानी कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ने इस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से असगर अली, सिंटू यादव, धीराज, रामराज भारती, आशुतोष अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें