डाला क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी के टोला जुड़वानी में तेंदुहवाँ नाला पर बने बंधी निर्माण में म?
- फोटो : SONBHADRA
डाला। चोपन ब्लॉक के पनारी ग्राम पंचायत में बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जुड़वानी तेंदुहवा नाले पर बनी बंधी के दौरान मजदूरों ने कार्य किया था। 60 मजदूरों की करीब तीन सप्ताह की मजदूरी अब तक बकाया है। मजदूरी मांगने पर उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य बाल गोविंद ने कहा कि मजदूूरों का तीन माह का मजदूरी भुगतान नहीं किया गया। जब भी तकनीकी सहायक व ग्रामपंचायत अधिकारी को कहा जाता है तो खाते में चला गया है देख लो कह कर बात टाल देते हैं। शिवकुमारी ने बताया कि उनकी मजदूरी शुरू से ही नहीं मिली। शत्रुघ्न ने कहा कि कई वर्षों से गांव में मजदूरों से मजदूरी करा कर भुगतान नहीं किया जा रहा है। केशव प्रसाद ने कहा कि यदि मजदूरी का भुगतान अतिशीघ्र नहीं हुआ तो मजदूर ब्लॉक का घेराव करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में शत्रुधन, बालगोविंद, शंकर, श्यामलाल, सोमारू, बंधु, केशव प्रसाद, हरिदेव, दुर्गावती देवी, राजवंती, मंगरी, शिवकुमारी, सुदनी, रामकली, मुन्नी देवी, हरिदेव, जगवंती, कौलसिया, प्रमिला, इजोरिया, देवकली, कुसुमी, बसंती, किसमतिया, हीरावती आदि शामिल रहे।