फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: रॉबर्ट्सगंज सीट पर बसपा ने धनेश्वर पर लगाया दांव, पूर्ववर्ती सरकारों को लेकर कही ये बात

Sun, 31 Mar 2024 07:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

UP Politics: अधिवक्ता धनेश्वर गौतम मिर्जापुर के लालगंज के निवासी हैं। खुद को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा है कि काफी सरकारें दबे-कुचलों की उपेक्षा करती आई हैं। यहीं कारण है कि पिछड़ी जातियों का उद्धार नहीं हो पा रहा है। उनकी आवाज बनकर वह जनता के बीच जाएंगे। 
विज्ञापन
धनेश्वर गौतम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रत्याशी चयन को लेकर सपा और भाजपा गठबंधन में बने ऊहापोह के बीच बसपा ने रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने मंडल प्रभारी धनेश्वर गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार को रामलीला मैदान में हुए लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इसका एलान किया गया।

विज्ञापन


पेशे से अधिवक्ता धनेश्वर गौतम मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र के निवासी हैं। वर्ष 2017 और 2022 में वह बसपा के टिकट पर छानबे विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। अब वह रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर ताल ठोकेंगे। धनेश्वर गौतम ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होने के बाद भी रॉबर्ट्सगंज का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने इस क्षेत्र के दबे-कुचले वर्ग की उपेक्षा की है। उनकी आवाज बनकर वह जनता में जाएंगे। 

बसपा जिलाध्यक्ष बी. सागर ने कहा कि पार्टी ने पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। रॉबर्ट्सगंज सीट पर अभी तक सपा और भाजपा गठबंधन की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें